ढोल, गवार,शूद्र,पशु नारी
सकल ताड़ना के अधिकारी
इस दोहे में जिन पांच को ताड़ना का अधिकारी बताया है,
वह मनुष्य की मानसिक स्थिति को लेकर कहा गया है।
सबसे पहले ढोल मानसिकता वाला व्यक्ति के बारे में कहा है,
ऐसे व्यक्तियों का मन में विविधता को स्वीकार कर पाने की क्षमता नहीं होती है, जैसे डंडे की तेज चोट के बिना ढोल में संगीत नहीं आता है,वैसे ही ऐसे मानसिकता वाले व्यक्ति भी बिना ताड़ना(कठोरता) के नियंत्रण में रहते हैं।
दूसरा आता गंवार मानसिकता वाला व्यक्ति, ऐसा व्यक्ति ज्ञान से दूर भागता है और दुख को बार बार प्राप्त होता है, इस प्रकार अज्ञानप्रिय व्यक्ति को ताड़ना(अनुशासन) से ज्ञान की ओर ले जाया जा सकता है।
तीसरा आता है शूद्र मानसिकता वाला व्यक्ति, ऐसा व्यक्ति अशुद्धता भरे विचारों वाला व्यक्ति होता है, पवित्रता से भय रखता है। इसे मानसिकता वाले व्यक्ति को भी ताड़ना (नजर रख कर) सही दिशा में लाया जा सकता है।
चौथा आता है, पशु मानसिकता वाला व्यक्ति,
जो केवल भोगों में पड़ा रहता है, ओर व्यवहार में हिंसकता होती है। इसे मानसिकता वाले व्यक्ति को भी ताड़ना (कठोर अनुशासन) मनुष्य बनने की ओर लाया जा सकता है।
अंत में आता है नारी मानसिकता वाले व्यक्ति,
जिनका मन पानी की तरह एक जगह पर स्थित नहीं रहता है,
इसे व्यक्ति को खुरापाती भी कह सकते हैं आम भाषा में। इनके जीवन में स्थिरता का अभाव होता है। इसे व्यक्ति को भी ताड़ना (कठोरता) से स्थिरता की ओर ले जाया जा सकता है।
विश्लेषण का सार
- ढोल मानसिकता → विविधता स्वीकार न कर पाने वाले, जिन्हें कठोरता से ही नियंत्रित किया जा सकता है।
- गंवार मानसिकता → अज्ञानप्रिय, दुख को बार-बार भोगने वाले, जिन्हें अनुशासन से ज्ञान की ओर ले जाया जा सकता है।
- शूद्र मानसिकता → अशुद्ध विचारों वाले, पवित्रता से भय रखने वाले, जिन्हें निगरानी और दिशा से सुधारा जा सकता है।
- पशु मानसिकता → भोग और हिंसा में डूबे हुए, जिन्हें कठोर अनुशासन से मानवता की ओर लाया जा सकता है।
- नारी मानसिकता → अस्थिर, चंचल, खुरापाती प्रवृत्ति वाले, जिन्हें कठोरता से स्थिरता की ओर ले जाया जा सकता है।
दार्शनिक दृष्टि
इस प्रकार का विश्लेषण हमें यह सिखाता है कि मानव का असली संघर्ष बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक मानसिकताओं से है।
- ढोल मानसिकता हमें याद दिलाती है कि बिना अनुशासन के जीवन में संगीत नहीं आता।
- गंवार मानसिकता बताती है कि ज्ञान से दूरी ही दुख का कारण है।
- शूद्र मानसिकता यह दिखाती है कि अशुद्ध विचार ही पतन का मार्ग हैं।
- पशु मानसिकता चेतावनी देती है कि केवल भोग और हिंसा मनुष्य को नीचे गिराते हैं।
- नारी मानसिकता (यहाँ प्रतीकात्मक रूप में) हमें अस्थिरता और चंचलता से बचने की सीख देती है।
युवाओं के लिए शिक्षा
- अनुशासन जीवन का संगीत है।
- ज्ञान ही दुख से मुक्ति का मार्ग है।
- पवित्रता और सकारात्मक विचार ही उन्नति का आधार हैं।
- संयम और मानवीयता ही मनुष्य को पशुता से ऊपर उठाते हैं।
- स्थिरता और धैर्य ही सफलता और शांति का मूल हैं।
The couplet “Dhol, gawar, shudra, pashu, nari / sakal taadna ke adhikari” is often misunderstood in its literal sense. In fact, it can be read symbolically, as referring to different states of human mentality rather than to social groups or beings.
- The “drum mentality” (Dhol)
Such a person cannot accept diversity or subtlety. Just as a drum produces music only when struck hard, these individuals respond only to firmness or discipline. - The “ignorant mentality” (Gawar)
This type of person avoids knowledge and repeatedly falls into suffering. Discipline can guide such ignorance-loving minds toward wisdom. - The “impure mentality” (Shudra)
Here it symbolizes a mind filled with impure thoughts, fearful of purity. With vigilance and correction, such a mentality can be directed toward the right path. - The “animal mentality” (Pashu)
These individuals are absorbed only in pleasures and often act violently. Strict discipline can help transform such tendencies into humane behavior. - The “unstable mentality” (Nari)
Symbolically, this refers to a mind that is restless and unstable, like water that cannot stay in one place. Such a mentality may turn mischievous, lacking steadiness. Firmness can bring stability and focus to it.
Philosophical Insight
This couplet, when read as a metaphor, teaches that:
- Human beings struggle not with external enemies, but with inner mental states.
- Discipline, vigilance, and firmness are tools to transform ignorance, impurity, violence, instability, and rigidity into wisdom, purity, humanity, and stability.
Leave a comment