healing words

शब्दों की शक्ति से मोन की ओर

resentment

नाराज तू खुद से है,

कभी जरूरत से ज्यादा सही होने के लिए।

कभी जरूरत से ज्यादा गलत होने के लिए।

कभी जरूरत के समय जरूरी न होने के लिए।

नाराज तू खुद से है,और पीड़ा समाज को दे रहा है।

नाराज तू खुद से है, और कारण समाज को कह रहा है।

बस पल भर को रुक जा कभी खुद के लिए,

और खुद की भी नाराजगी को सुन जरा,

अवसाद का दलदल बन गई है तेरी ये खुद से नाराजगी।

अब खुद को संभाल और उड़ चल आसमान में

जो बरसों से तेरी राह देख रहा है बढ़ चल उस उद्देश्य की ओर।

नाराजगी छोड़ कर अब खुद को माना ले

पूरा ब्रह्मांड तेरी राह देख रहा है।।

वो ऊर्जा वो प्रेम तेरी राह देख रही है

अब ओढ़ ले पुरुषार्थ का बसंती चोला

और हो जा कोई भगवान तू।

You Are Angry With Yourself

You’re angry with yourself—
For being too right when it wasn’t needed,
For being too wrong when it mattered,
For not being present when you were most needed.

You’re angry with yourself,
Yet you inflict pain upon society.
You’re angry with yourself,
Yet you blame society for the cause.

Just pause for a moment—for yourself.
Listen to your own anger,
This resentment has become a swamp of despair.
Now gather yourself, rise, and soar into the sky
That has waited for you for ages.

Walk toward your purpose.
Let go of this anger, reconcile with yourself.
The entire cosmos awaits your arrival.
That energy, that love, is calling your name.

Now wear the saffron robe of noble action,
And become a god yourself.

Sapta

Posted in

Leave a comment